80+ Best Maa Ke Liye Shayari | माँ के लिए शायरी 2026

Maa Ke Liye Shayari

माँ दुनिया का वह सबसे खूबसूरत रिश्ता है, जिसकी ममता, प्यार और त्याग को शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं है। Maa Ke Liye Shayari उन भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में व्यक्त करने का एक प्यारा माध्यम है, जिन्हें हम अक्सर अपनी माँ से कह नहीं पाते। माँ की ममता में सुकून है, उनकी दुआओं में ताकत है और उनके आँचल में पूरी दुनिया की खुशियाँ छिपी होती हैं।

इस लेख में आपको माँ के लिए शायरी, Maa Shayari in Hindi, माँ की ममता पर शायरी, माँ के प्यार पर शायरी और भावुक Maa Shayari का खूबसूरत संग्रह मिलेगा। आप इन शायरियों को अपनी माँ के साथ साझा करके उनके प्रति अपने प्यार, सम्मान और कृतज्ञता को दिल से व्यक्त कर सकते हैं।

Maa Ke Liye Shayari

Maa Ke Liye Shayari
हज़ारों फ़ूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
पर एक माँ ही काफ़ी है पूरी ज़िंदगी सजाने के लिए !!
तकलीफ़ में जब भी होंठों से 'माँ' निकल जाता है
लगता है जैसे खुदा खुद ज़मीन पर उतर आता है !!
आँखों में समंदर लिए मुस्कुराती रहती है
माँ अपने ग़म छुपाकर खुशियाँ लुटाती रहती है !!
जब भी उदास हुआ तो उसने गले से लगा लिया
माँ ने मेरे हर दर्द को अपना बना लिया !!
ज़िंदगी की उलझनों से जब भी थक जाता हूँ
माँ का चेहरा देख कर सब भूल जाता हूँ !!

Maa Ke Liye Shayari 2 Line

Maa Ke Liye Shayari 2 Line
जन्नत का हर लमहा दीदार किया था
जब माँ ने सीने से लगाकर प्यार किया था !!
हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूँ
जब माँ हंसकर गले लगाती है तो सब भूल जाता हूँ !!
लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो कभी खफ़ा नहीं होती !!
दवा काम न आए तो नज़र उतारती है
माँ है जनाब, वो कहाँ हार मानती है !!
ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं
इस जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे माँ कहते हैं !!

Maa Ke Liye Shayari in Hindi

Maa Ke Liye Shayari in Hindi
पूछता है जब कोई कि जन्नत कहाँ है
मैं मुस्कुरा कर कह देता हूँ जहाँ मेरी माँ है !!
किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई
मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई !!
जब भी लगा कि टूट कर बिखर जाऊँगा मैं
माँ के एक थपकी से फिर से निखर गया मैं !!
मेरी ख़्वाहिशों की ख़ातिर वो खुद को सुला देती है
माँ की एक मुस्कान मेरे सारे दर्द भुला देती है !!
माँग लूँ यह दुआ कि फिर वही जहाँ मिले
फिर वही गोदी, वही माँ का साया मिले !!

Maa Ke Liye Shayari in English

Maa Ke Liye Shayari in English
Maa Ke Liye Shayari 2 Line English
Ghamon ki dhoop mein saaya bankar rehti hai,
Woh Maa hi hai jo har dard chupchap sehti hai.
Maa ki muskurahat se hi roshan hai zindagani,
Maa se hi shuru hoti hai har khushi ki kahani.
Labon pe us ke kabhi baddua nahi hoti,
Bas ek Maa hai jo kabhi khafa nahi hoti.
Chahe kitna bhi bada ho jaye insaan,
Maa ke aage rehta hai hamesha naadan.
Maa ki duaon mein woh asar hota hai,
Jo har mushkil ko aasan kar deta hai.

Love Maa Ke Liye Shayari

Love Maa Ke Liye Shayari
हर मोहब्बत में कोई न कोई शर्त होती है
बस एक माँ की मोहब्बत ही बेगार्ज़ होती है !!
बिना शर्त के जो प्यार करे वो हस्ती है माँ
मेरी हर साँस में जो बसी है वो मोहब्बत है माँ !!
रब से बढ़कर भी अगर कोई नाम होता
तो यक़ीनन वो मेरी माँ का ही नाम होता !!
मंदिरों में दीये जलाकर क्या पाओगे
घर में बैठी माँ को हँसाओ तो जन्नत पाओगे !!
ना मंदिर में, ना मस्जिद में, ना किसी मज़ार में
जो सुकून मिलता है मुझे माँ के प्यार में !!

Heart Touching Maa Ke Liye Shayari

Heart Touching Maa Ke Liye Shayari
चोट मुझे लगती है तो दर्द उसे होता है
आँख मेरी नम हो तो दिल उसका रोता है !!
ग़मों की धूप में भी वो छाँव बनके चलती है
माँ की ममता हर चिराग से ज़्यादा जलती है !!
उम्र भर की थकान पल भर में मिट जाती है
जब माँ अपने हाथों से माथा चूम लेती है !!
तकलीफ मुझे होती है तो रोती वो है
खुद भूखी रहकर मुझे पेट भर खिलाती वो है !!
तेरे आँचल की छाँव में सुकून से सो जाता हूँ
माँ तेरे पास आते ही मैं बच्चा बन जाता हूँ !!

Sasu Maa Ke Liye Shayari

Sasu Maa Ke Liye Shayari
ईश्वर का बहुत बड़ा आशीर्वाद हैं आप मेरे लिए
सासू माँ के रूप में जन्नत की छांव मिली है मुझे !!
मीठी सी डांट और बेहिसाब दुलार देती हैं
मेरी सासू माँ हर पल मुझ पर अपना प्यार लुटाती हैं !!
आपके संस्कारों से रोशन हमारा यह परिवार है
सासू माँ, आपके चरणों में हमारा प्रणाम है !!
माँ जैसी ही ममता और प्यार पाया है
सासू माँ के रूप में मुझे दूसरा आंचल मिला है !!
ज़िंदगी के हर मोड़ पर मिला आपका मार्गदर्शन
आपकी छत्रछाया में संवर गया मेरा जीवन !!

Maa Ke Liye Shayari 2 Line in Hindi

Maa Ke Liye Shayari 2 Line in Hindi
लफ़्ज़ कम पड़ जाते हैं माँ की तारीफ में
वो हस्ती ही ऐसी है जो समाए न अल्फ़ाज़ में !!
माँगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है
माँ के चरणों में ही तो असली जन्नत होती है !!
दुनिया ने तो हर मोड़ पर आज़माया है मुझे
बस एक माँ ने ही बिन कहे अपनाया है मुझे !!
हर कामयाबी के पीछे किसी न किसी का हाथ होता है
पर मेरी हर जीत के पीछे मेरी माँ का आशीर्वाद होता है !!
किस्मत वाले हैं वो जिनके सर पर माँ का हाथ होता है
हर मोड़ पर उनके साथ खुदा का साथ होता है !!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *