55+ Best Khamoshi Shayari in Hindi | खामोशी शायरी 2026

Khamoshi Shayari

खामोशी भी कई बार उन भावनाओं को बयां कर देती है, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता। Khamoshi Shayari उन एहसासों को खूबसूरत शब्द देती है, जो दिल में छिपे रह जाते हैं, चाहे वह किसी की याद हो, अधूरा प्यार हो, दर्द हो या किसी अपने से मिली खामोशी। यहाँ आपको खामोशी शायरी, Khamoshi Shayari 2 Line, दर्द भरी खामोशी शायरी और दिल को छू जाने वाली शायरी का एक खूबसूरत संग्रह मिलेगा।

अगर आप अपनी चुप्पी के पीछे छिपे जज़्बातों को शब्दों में व्यक्त करना चाहते हैं, तो ये Khamoshi Shayari in Hindi आपके दिल की बात को सरल और भावुक अंदाज़ में बयां करने में मदद करेंगी।

Khamoshi Shayari

Khamoshi Shayari
खामोशी को समझो तो ये बातें हज़ार करती है
लफ़्ज़ों में कहाँ वो असर जो ये बे-आवाज़ करती है !!
तन्हाई में भी एक अजीब सा शोर होता है
जब कोई खामोश रहकर भी बहुत कुछ बोलता है !!
कभी-कभी खामोशी ही सब कुछ कह जाती है
ज़ुबाँ थक जाती है मगर आँखें बह जाती हैं !!
शोर में भी अक्सर तन्हाई मिल जाती है
और खामोशी में पूरी दुनिया सुनाई देती है !!
हम समझदार भी इतने हुए तो किस काम के
कि अपनी ही खामोशी में खुद को ही खो दिया !!

Waqt Khamoshi Shayari

Waqt Khamoshi Shayari
वक्त ने दी है खामोशी, वक्त ही आवाज़ देगा
ज़रा सब्र तो रख, वो हर बात का हिसाब देगा !!
वक्त गवाह है कि खामोशी कभी बेवजह नहीं होती
कुछ ज़ख्म ही ऐसे होते हैं जिनकी दवा नहीं होती !!
वक्त की खामोशी भी एक पैगाम होती है
जो कभी नहीं झुके, उनकी भी यहाँ शाम होती है !!
सह लेते हैं जो वक्त की खामोश मार को
वही तराशते हैं कल अपनी पहचान को !!
गैरों से शिकायत क्या करें जब वक्त ही खामोश है
अपने ही अब अजनबी लगते हैं, किसका दोष है !!

2 Line Khamoshi Shayari

2 Line Khamoshi Shayari
Khamoshi Shayari 2 Line
खामोशी का भी अपना एक अलग मिजाज है
जो बिन कहे सब समझ ले, वही सच्चा हमराज़ है !!
हमने खामोशी को अपना साथी बना लिया
जो कहना था दिल से, आँखों ने बता दिया !!
खामोश रहकर भी दिल बहुत रोता है
हर मुस्कान के पीछे कोई दर्द होता है !!
इंतहा हो गई जब सब कुछ सहने की
तब जाकर आदत हुई खामोश रहने की !!
जब कोई ज़ख्म दिल पर गहरा होता है
तब लबों पर बस खामोशी का पहरा होता है !!

Khamoshi Shayari in Hindi

Khamoshi Shayari in Hindi
Khamoshi Shayari in Hindi 2 Line
खामोशी में छुपा दर्द कोई क्या जाने
टूटे दिल की आवाज़ सिर्फ दिल ही पहचाने !!
खामोश होंठों ने बहुत कुछ कहा है
बस समझने वाला कोई करीब नहीं रहा है !!
खामोशी में भी कई राज़ छुपे होते हैं
हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द दबे होते हैं !!
खामोशी को हुनर बना लिया है हमने
दर्द को सीने में छुपाना सीख लिया है हमने !!
सुना है खामोशी बहुत गहरी होती है
पर इसके पीछे चीखें भी बहुत थहरी होती हैं !!

Heart Touching Khamoshi Shayari

Heart Touching Khamoshi Shayari
Gulzar Quotes Heart Touching Khamoshi Shayari
अब शिकवे-शिकायतों का वक्त गुज़र गया
तेरी बेरुखी ने हमें खामोश रहना सिखा दिया !!
अब किसी से कोई सवाल नहीं करते
खामोश रहते हैं और बवाल नहीं करते !!
बातें तो बहुत हैं करने को मगर
तेरी बेरुखी ने लबों पर ताले लगा दिए !!
कभी-कभी चुप रहना भी जरूरी हो जाता है
जब अपना ही कोई दिल दुखाने लग जाता है !!
शोर से अक्सर दूर भागता हूँ मैं
अब तो बस खामोशी में ही सकून पाता हूँ मैं !!

Rishte Khamoshi Shayari

Rishte Khamoshi Shayari
कुछ रिश्ते खामोशी में ही खत्म हो जाते हैं
लोग पास रहकर भी बहुत दूर हो जाते हैं !!
कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, खामोशी से टूटते हैं
जब अपने बदल जाएँ तो एहसास बहुत छूटते हैं !!
रिश्तों की डोर तब कमज़ोर होने लगती है
जब दोनों तरफ से खामोशी होने लगती है !!
खामोशी जब रिश्तों में जगह बना लेती है
तो हँसती-खेलती ज़िंदगी को भी वीरान बना देती है !!
रिश्ते तोड़ देती है अक्सर ये खामोशियाँ
काश लफ़्ज़ों से सही, बात तो की होती !!

Khamoshi Shayari Hindi

Khamoshi Shayari Hindi
जब अलफ़ाज़ कम पड़ जाएं तो खामोशी बोलती है
दिल का हाल बयां करने को तरन्नुम बोलती है !!
खामोश रहकर भी हम सब कह जाते हैं
जो दर्द लफ्ज़ नहीं कह पाते, वो आँखों से बह जाते हैं !!
लफ़्ज़ों की ज़रूरत तो दुनिया को दिखाने के लिए है
वरना जो दिल से जुड़ जाएं, वो खामोशी भी सुन लेते हैं !!
कभी-कभी खामोशी ही सब कुछ बयां कर देती है
लफ़्ज़ों की जगह बस एक नज़र ही बहुत होती है !!
शोर तो दुनिया में बहुत है मगर सुकून खामोशी में है
जो बात लफ़्ज़ न कह सकें वो गहराई खामोशी में है !!

Teri Khamoshi Shayari

Teri Khamoshi Shayari
बहुत अलग सा है मेरे इश्क़ का हाल
तेरी एक ख़ामोशी और मेरे लाखों सवाल !!
तेरी खामोशी अगर तेरी मजबूरी है
तो रहना दूर तुमसे ही अब हमारी मंज़ूरी है !!
तेरी खामोशी भी अब मुझसे बातें करती है
अनकही वो सब बातें जो दिल में घर करती हैं !!
तुमसे ज्यादा तुम्हारे ख्यालों ने सताया है
बातों का अफ़सोस नहीं तेरी ख़ामोशी ने रुलाया है !!
इतना शोर है इस शहर की हवाओं में
सुकून तो बस तेरी खामोश निगाहों में !!

Meri Khamoshi Shayari

Meri Khamoshi Shayari
Meri Khamoshi Shayari in Hindi
तन्हाइयों में मेरी खामोशी ही मेरी हमराही है
ना कोई शिकायत है अब, ना कोई दुहाई है !!
लबों पर मोहर है और आँखों में समंदर तैरता है
मेरी खामोशी का हर पन्ना एक दास्तान कहता है !!
दिल की वीरानी में अब बस सन्नाटे का शोर है
मेरी खामोशी का मतलब अब तेरी यादों का जोर है !!
मेरी खामोशी थी जो सब कुछ सह गयी
उसकी यादे ही अब इस दिल में रह गयी !!
सुन सको तो मेरी खामोशी को भी सुन लो
ये वो नगमा है जो ज़ुबाँ से गाया नहीं जाता !!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *